गूगल प्ले सर्विस अपडेट ओर डाउनलोड करे

गूगल प्ले सर्विस को अपडेट ओर डाउनलोड करना चाहते है, उसके लिये हमने यह गाइड बनाई है। कई बार आपके फोन मे से प्ले स्टोर या सर्विस की ऍप्लिकेशन्स डिवाइस को रुट करने या कोई गलती से कुछ सिस्टम apps डिलीट हो जाती है। उनको डाउनलोड करना बड़ा मुश्किल होता है 

क्योकि वह उनको डाउनलोड करने के लिये कोई ऑफिसियल साइट नही होती। इसे पढ़ने के बाद आप, गूगल प्ले सर्विस को डाउनलोड या अपडेट करने चाहते है तो आसानी से कर सकते है। 

गूगल प्ले सर्विस क्या है

गूगल प्ले सर्विस अपडेट डाउनलोड

यह गूगल के द्वारा बनाई गई बैकग्राउंड सर्विस एप्प है जोकि API बेस है। मतलब की यह बैकग्राउंड में आपके प्ले स्टोर, एप्प, ओर एप्प लाइब्रेरी को अपडेट करने के काम आती है। 

मोबाइल डिवाइस के मॉडल, ओर CPU आर्किटेक्चर को रीड करके उसके अनुसार आपको एप्प की अपडेट शो करता है। Google Play Services डिवाइस की एप्प को सिंक्रोनाइज करने के साथ ओर भी कई सर्विसेज प्रोवाइड करवाता है जैसे, गूगल प्ले सर्विस for AR जिसे Augmented Reality: संवर्धित वास्तविकता, इसमे मोबाइल के द्वारा जो इमेज बनाई जाती है उसे हम अपने कैमरे से सामने देख सकते है। 

     यह सब Google services की वजह से सम्भव है। गूगल प्ले सर्विस अपडेट या डाउनलोड करने के लिये आपको नीचे बताये गए स्टेप्स फॉलो करने है। 

गूगल प्ले सर्विस डाउनलोड कैसे करे

गूगल प्ले सर्विस को डाउनलोड करने के लिये आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना है, की आपके मोबाइल का एंड्राइड वर्शन कोनसा है क्योकि कई बार एप्प डाउनलोड भी करने के बाद वह install नही होती है, पैकज इनस्टॉल एरर दिखा देता है। 

हम जो एप्प प्रोवाइड करवा रहे है, वह गूगल प्ले सर्विस का सबसे लेटेस्ट वर्शन है। डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आप फाइल्स में चेक कर सकते है जो भी फ़ाइल आपके मोबाइल में सपोर्ट करे उसे आप इनस्टॉल कर सकते है, ये स्टेप्स फॉलो करके।

  • गूगल प्ले सर्विस एप्प डाउनलोड करने के लिये आपको एप्प डाउनलोड Link को ओपन करना है। 
  • इसे ओपन करने के बाद, आपके डिवाइस के लिये सूटेबल वर्शन सेलेक्ट करना है।
  • एप्प को डाउनलोड करने के बाद आपको उसे इनस्टॉल पर क्लिक करना है। 
  • यदि बिना किसी एरर के एप्प इंसटाल हो जाती है। तब आपका काम हो गया, ओर यदि कोई एरर एस्टी है, तब आप Link  पर जाकर दूसरी एप्प Try कर सकते है। 

इस तरीके से आप आसानी से एप्प को डाउनलोड कर सकते है। पर बहुत बार आपके मोबाइल में एप्प पहले से ही इंस्टा रहती है उसके लिये आपको उसे अपडेट करने की जरूरत रहती है तो चलिए जानते है Play Services को कैसे अपडेट कर सकते है।

गूगल प्ले सर्विस कैसे अपडेट करे

Google play services को अपडेट करने उतना है जरूरी है, जितना आपके डिवाइस में बाकी एप्प को अपडेट करना क्योकि अपडेटेड रहने से आपको बहुत से ऍप्स के beta एक्सेस मिलते है, ओर गूगल के बहुत से नए फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। 

प्ले स्टोर में आपको यह डायरेक्ट सर्च करने पर अवलेबल नही होती। क्योकि इसे सिस्टम एप्प की तरह है। हाईड किया जाता है, पर आप हमारे बताये तरीके से इसे प्ले स्टोर से एक्सेस कर सकते है और अपडेट कर सकते है। चलिये जानते है अपडेट करने के लिये कोनसे स्टेप्स है।

  • प्ले सर्विस को अपडेट करने के लिये आपको Google Play Services पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको प्ले स्टोर में, गूगल प्ले सर्विस एप्प दिखाई देगी। 
  • वह आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे अपडेट ओर अनइंस्टाल का आपको अपडेट वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • यदि कोई अपडेट शो ना हो तब आप एप्प के सबसे नीचे, Join Beta Tester के ऑप्शन पर क्लिक करके बीटा प्रोग्राम में जॉइन करना है। 
  • इसके इसके बाद आपको 10 से 20 मिनट तक रुक कर फिर से हमारे इस लिंक से प्ले सर्विसेज को ओपन करना है। क्योकि जब आप बीटा प्रोग्राम जॉइन करते है उसके करीब 10 मिनट तक आपको अपडेट शो होने में लगते है। 
  • जैसे ही अपडेट का ऑप्शन उपलब्ध हो आपको उस एप्प को अपडेट कर लेना है।

यदि आपको गूगल प्ले सर्विस को अपडेट ओर डाउनलोड करने से सम्बंधित कोई परेशानी का सामना करना पड़े तब आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताये। ओर प्ले स्टोर से जुड़ी कोई भी समस्या हो उसके लिये हमारे बाकी आर्टिकल्स भी जरूर पढ़े हम आपके लिये ऐसी है काम की जानकारी लेते रहेंगे। 

Leave a Comment